Monday 31 August 2020

अल्लाह शब्द संस्कृत से बना है जिसका अर्थ है - देवी

विद्वानों के मतानुसार इस्लाम के अल्लाह शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द अल्लाह से हुई है। संस्कृत में अल्लाह शब्द का अर्थ होता है देवी। इस संबंध में एक उपनिषद भी उपलब्ध है अल्लोपनिषद जिसमें चंडी, भवानी, दुर्गा,तारा, अंबा, पार्वती, गौरी आदि देवी को अल्लाह शब्द से संबोधित किया गया है। जिस प्रकार सनातन धर्म में "या" शब्द का प्रयोग देवियों को पुकारने में किया जाता  हैं। (जैसे कि - " या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।" या फिर " या कुंदेंदु तुषार हार धवला या शुभ्र वृस्तावता। या वीणा वर दंड मंडित करा या श्वेत पद्मासना।।" ) ठीक उसी प्रकार से अल्लाह शब्द का प्रयोग करते समय " या " शब्द को पहले रखा जाता है। यानि कि " या अल्लाह "। इस प्रकार अल्लाह शब्द जैसा संस्कृत में उपयोग होता है ठीक उसी प्रकार इस्लाम में भी इसका उपयोग किया जाता है, इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। यह आज भी सनातन धर्म में "या अल्लाह" या फिर "या देवी" कह के पुकारा जाता है और इस्लाम में भी "या अल्लाह" ही कहा जाता है। 



गौरतलब है कि संपूर्ण विश्व में सर्वप्रथम एकमात्र भाषा वैदिक भाषा थी अर्थात संस्कृत भाषा जिसे वैदिक भाषा या देववाणी भी कहा जाता है। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को सन 613 ईस्वी के आसपास इस्लाम का ज्ञान प्राप्त हुआ था और इसी समय को (यानि सन ६१३ ईस्वी ) इस्लाम का आरंभ माना जाता है। हालांकि इस समय तक इस्लाम एक नए धर्म के रूप में नहीं देखा जाता था। उस समय मूर्ति पूजन की परंपरा थी और मूर्ति पूजन संस्कृत भाषा में ही होता था। भले ही बोलचाल की भाषा अरबी थी परंतु वैदिक पूजा पद्धति प्रचलित थी। और उनकी पूजा में या अल्लाह शब्द का ही उपयोग होता था। यही कारण है कि इस्लाम में भी " या अल्लाह " शब्द को बरकरार रखा गया अपने इष्ट देव की आराधना के लिए। 



इस लेख में दी गई जानकारी राशिफल गुरु के स्वयं का विचार नहीं है। बल्कि यह जानकारी न्यूज़ पेपर और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई है। परन्तु यदि किसी पाठक को ऐसा प्रतीत होता है कि इस लेख में दी गई जानकारी (लिखने में या समझने में) में कुछ कमी है या गलती है तो ऐसे पाठकों से नम्र निवेदन है कि आप अपना विचार कमेंट के माध्यम से हमें दें हम अवश्य उनके कॉमेंट के आधार पर अपने इस लेख में (आवश्यकता अनुसार) परिवर्तन करेंगे। राशिफल गुरु इस बिषय के सच या झूठ होने का दवा (प्रत्यक्ष, परोक्ष या अन्यथा) नहीं करता है। 
Reference 
:http://brahmanjagritimunch.blogspot.com/2011/07/blog-post_08.html
https://www.facebook.com/VHPBDChandigarh/posts/1520649284906232/
http://hamaaraa-bhaarat.blogspot.com/2014/11/some-truth.html#:~:text=29-,%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%A4%20%E2%80%9C%E0%A4%85%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%3A%20%E2%80%9D%20%3D%20%E0%A4%85%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A5%20%E0%A4%AD%E0%A4%97%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A5%80%20.,%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A5%20%E0%A4%AD%E0%A4%97%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%B9%E0%A5%88%20%7C

No comments:

Post a Comment