Tuesday 3 March 2015

जानिये क्या कहता है आपके शरीर का तिल - शरीर पर तिल का रहस्य


ज्योतिष के अनुसार शरीर के  अलग-अलग स्थान (अंग) पर तिल का अलग-अलग महत्व होता है| ये मनुष्य के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। आइये जानने की कोशिश करते हैं कि शरीर के किस अंग पर तिल किस प्रकार का फल देता है।

सिर पर तिल का होना
१ सिर पर तिल का होना यह दर्शाता है कि वह व्यक्ति बहुत ही मोटिवेटेड व अपने लक्ष्य को हासिल करने की असीम क्षमता रखता है। जिन लोगों के सिर पर तिल होता है वह अपने लक्ष्य को हासिल करके रहते हैं|

२ सिर के बाएँ ओर तिल होने से व्यक्ति की शादी बहुत देरी से होती है अथवा आजीवन शादी नहीं होती।

३ सिर के दाएँ ओर तिल होने से व्यक्ति को बहुत प्रसिद्धि और यश मिलता है। वह व्यक्ति  ईमानदार, जिम्मेदार, व उच्च पदों को प्राप्त करनेवाला व सँभालने वाला होता है।

४ सिर के मध्य में तिल होने से व्यक्ति अपने जीवन में धन और सुख प्राप्त करता है।

माथे पर तिल का होना
१. पुरुषों के माथे के मध्य में तिल लक्ष्य प्राप्ति में सफलता को दर्शाता है हालाँकि ऐसे लोगों को गुस्सा बहुत आता है। महिलाओं के माथे के मध्य में तिल लक्ष्य प्राप्ति में समस्या उत्पन्न करता है।

२.   पुरुषों के माथे के दाएँ ओर तिल होने से उन्हें ३० की आयु के बाद धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। महिलाओं के माथे के दाएँ ओर तिल होने से उनके जीवन में सदैव धन और समृद्धि बानी रहती है।
३. पुरुषों के माथे के बाएँ ओर तिल होने से उनका जीवन तनाव में व्यतीत होता है परन्तु जीवन में कामयाबी अवश्य। महिलाओं के माथे के बाएँ ओर लाल तिल होने से वह दिल की साफ़ किंतु कला तिल होने से ठीक उसका उल्टा होता है।


कनपटी पर तिल का होना

१. तिल का कनपटी के किसी भी तरफ होना अनपेक्षित धन और यश का चिन्ह होता है।

२. पुरुष की दायिनी कनपटी पर तिल होने से जल्दी विवाह और सुन्दर पत्नी की प्राप्ति होती है। स्त्री के कनपटी पर तिल आँख के ऊपरी हिस्से के करीब होने से उसके महान और सकारात्मक व्यक्तित्वा को दर्शाता है।


चेहरे पर तिल का होना

१. स्त्री के चेहरे के निचले हिस्से पर तिल का होना शुभ माना जाता है किंतु लाल रंग का तिल उस स्त्री के डोमिनेटिंग स्वभाव को, काले रंग का तिल उसके मजबूत व्यक्तित्व तथा चहरे पर भूरे रंग का तिल का होना उसके अनुकूल और उदार व्यक्तित्व को दर्शाता है |

२. स्त्री के चेहरे के दाएँ ओर तिल होने से उसे जीवन में खुश रहने के लिए दुविधाओं से जूझना पड़ता है। काले रंग का तिल वित्तीय समस्याओं को  तथा  लाल या भूरे रंग का तिल रिश्ते में समस्याओं को दर्शाता है।


नाक पर तिल का होना


१. पुरुष के नाक की टिप पर तिल होने से व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है व उसे हर कदम पर कामयाबी मिलती है| नाक के दाएँ ओर तिल होने से व्यक्ति घूमने का शौंकीन  होता है।  नाक के बाएँ ओर तिल होने से व्यक्ति को समझना बेहद ही मुश्किल होता है, ऐसे लोग विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित  तथा जीवन में कामयाब भी होते है। स्त्री के नाक की टिप पर तिल का होने से वह दृढ़ इच्छा शक्ति, तेज़ दिमाग तथा  पति से  प्रेम व सहानुभूति प्राप्त करनेवाली होती है। लाल रंग का तिल होने से आजीवन धन की कमी नहीं होती।

२. पुरुष के नाक की टिप के नीचे तिल होने से जीवन में व्यावसायिक और आर्थिक रूप से संघर्ष करना पड़ता है। स्त्री के नाक की टिप के नीचे तिल होने से उसे अपने अस्वस्थ्य पति का देखभाल करना पड़ता है।

३. स्त्री के नाक के दाएँ ओर तिल होने से सुखद दांपत्य जीवन, नाक के बाएँ ओर या नाक और चहरे के मध्य में तिल होने से आजीवन खुसी व आनंद मिलता है|



भौहों पर तिल का होना
१. पुरुष के भौहों के बीच में तिल शुभफल दायी, यश और सुखों की प्राप्ति होता है। स्त्री के भौहों के मध्य तिल होने से वैवाहिक जीवन मंगलमय और खुशद होता है।

२. पुरुष की बाईं भौह पर तिल होने से वह ज़िद्दी स्वभाव का तथा दाईं भौह पर तिल होने से वह कामयाब व धनवान होता है।

३. व्यक्ति की भौह पर तिल माथे के करीब होने से जीवन में कठिन परिश्रम से कामयाबी हासिल होता है।



आँख पर तिल का होना
१. व्यक्ति की किसी भी आँख के अंदर तिल होने से वह बहुत आकर्षक होता है|

२. पुरुष की किसी भी आँख पर तिल होने से वह बहुत ही ख़र्चीला होता है|

३. आँख के बाहरी कोने पर तिल  होने से वह बहुत नरम स्वभाव का होता है|

४. पुरुष की दाईं पलक पर तिल  होने से वह आर्थिक रूप से स्थिर बाईं पलक पर तिल होता है वह सुखद जीवन व्यतीत करता है|

५. निचली पलक की ओर तिल होने से कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलता है।


कान पर तिल का होना
१. किसी भी कान पर तिल होने से व्यक्ति जीवन पर्यन्त आर्थिक रूप से समृद्ध रहता है।

२. दोनों कानों पर तिल होने से व्यक्ति जीवन में प्रसिद्धि प्राप्त करता है व महंगी वस्तुओं का शौंक रखता है।

३. किसी भी कान के पीछे तिल होने से सुखी जीवन तथा मन चाहा जीवन साथी प्राप्त होता है।

४. कान के निचली पाली पर तिल होने से आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है किन्तु अंत में जीवन सुखी होता है। कान के ऊपरी  पाली पर तिल होने से दोस्तों, सहयोगियों और परिवारजनों से बहुत प्रेम और इज़्ज़त मिलती है तथा कान के पाली मध्य तिल होने से व्यक्ति पारंपरिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक विचारों वाला होता है।



होंठ पर तिल का होना
१. स्त्री के ऊपरी होंठ पर तिल होने से सुन्दर स्वभाव व सुखी जीवन, निचले होंठ पर तिल होने से महंगी वस्तुओं का सेवन व आरामदायक जीवन होती है।

२. पुरुष के ऊपरी होंठ पर तिल होने से बड़ी दिलचस्प बातें करनेवाला तथा निचले होंठ पर तिल होने से महंगी वस्तुओं का सेवन व आरामदायक जीवन होता है।

गालों पर तिल का होना
१. स्त्री के गाल पर तिल का होना सुंदरता का प्रतीक, सुन्दर वर व परिवार से प्रेम मिलता है।

२. पुरुष के बाएँ गाल पर तिल यश, समृद्धि, और सुखद जीवन का प्रतीक होता है।

३. स्त्री के दाएँ गाल पर तिल पुत्र सुख का प्रतिक होता है तथा बाएँ गाल पर तिल सकारात्मक जीवन को दर्शाता है, हरे रंग का तिल आभूषण व धन के सुख का प्रतिक, लाल रंग का तिल अच्छी आर्थिक स्तिथि को दर्शाता है,  काले रंग का तिल प्रेम विवाह व पुत्री सुख को बताता है तथा भूरे रंग का तिल भव्य और आरामदायक जीवन को दर्शाता है।

४. कान और गाल के मध्य में तिल होने से व्यक्ति के शुरुआती दिनों में साधारण जीवन किन्तु मध्यान्ह के वाद यश और अमीरी का जीवन व्यतीत कर सकता है|

जीभ पर तिल का होना
१.जीभ पर तिल होने से  सेहत की समस्या, शिक्षा में समस्या होता है। जीभ की नोक पर तिल होने से कूटनीतिज्ञ व खाने के शौक़ीन होते हैं।

२. स्त्री की जीभ पर तिल होने से संगीत शौंक व खुशमय जीवन मिलता है|

३. स्त्री के जीभ की निचली ओर तिल होने से धार्मिक विचार की होती है|

४. जीभ के दाईं ओर तिल होने से बातों का शौकीन होता है|

ठोड़ी पर तिल का होना
१. ठोड़ी के मध्य में तिल  होने से मन का साफ व यात्रा पसंद होता है।

२. ठोड़ी के दाहिने हिस्से में तिल वाला व्यक्ति तर्कवादी और कूटनीतिक होता है।

३. ठोड़ी पर बाईं ओर तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत ही ईमानदार, मेहनती और स्पष्टवादी होता है।

४. ठोड़ी के निचले हिस्से पर तिल होने से व्यक्ति बुद्धिमान व संगीत प्रेमी होता है।

जबड़े पर तिल का होना
१. स्त्री के दाएँ जबड़े पर तिल होने से लक्ष्य प्राप्ति में समस्या। पुरुष के दाएँ जबड़े पर तिल होने से यश और खुशियों की प्राप्ति होती है।

२.  स्त्री के बाएँ जबड़े पर तिल होने से वह कलात्मक व रचनात्मक होती है। पुरुष के बाएँ जबड़े पर तिल होने से कामयाबी में समस्या।



गर्दन पर तिल का होना

१. गर्दन की दोनों ओर तिल होने से जीवन में समस्या और दुख होता है।

२. गर्दन पर ठीक सामने तिल होने से भाग्यशाली और कला से निपुण।

३. गर्दन के पीछे वाले भाग पर तिल का होना व्यक्ति के क्रोधी स्वभाव को दर्शाता है।

कंधे पर तिल का होना
१. कंधे पर तिल व्यक्ति के कोमल और विचारशील व्यक्तित्व को दर्शाता है|

२. स्त्री के कंधे पर लाल रंग का तिल पुत्र सुख की प्राप्ति व सुखी जीवन को दर्शाता है।

३. बाएँ कंधे पर तिल होने से व्यक्ति अपने लक्ष्यों को लेकर बेहद निर्धारित और महत्वाकांक्षी होता है|

४. दाएँ कंधे पर तिल होने से व्यक्ति साहसी और बुद्धिमान होता है।


छाती पर तिल का होना
१. स्त्री और पुरुष की छाती पर तिल होने से उनका दिमाग बहुत व वे अपने विचारों को सही मायने से प्रस्तुत करने की क्षमता रखते हैं। ये अपने साथी की ओर ईमानदार और सच्चे होते हैं किन्तु कई बार इन्हें समझना मुश्किल होता है।

३. स्त्री की दाईं छाती पर तिल खुशहाल जीवन का संकेत करता है।  लाल रंग का तिल अधिक पुत्रों की प्राप्ति तथा भूरे या काले रंग के तिल सुखमय जीवन का संकेत देता है।

४. स्त्री की बाईं छाती पर तिल उसके तीव्र और कामुक स्वभाव को दर्शाता है।

५. पुरुष की बाईं छाती पर तिल होने से वह बेहद आकर्षक होता है तथा सुखी जीवन जीता है।

६. पुरुष की दाईं छाती पर तिल होने से वह बहुत बुद्धिमान होता है।


नाभी और पेट पर तिल का होना
१. स्त्री के पेट पर तिल उसे अच्छे वर व संतान की प्राप्ति को दर्शाता है। पुरुष के पेट पर तिल होने से उसे जीवन में कामयाबी व यश की प्राप्ति होती है।

२. स्त्री के पेट पर ठीक छाती के नीचे तिल होने से वह जीवन व्यतीत करती है। स्त्री के पेट पर ठीक बाईं छाती पर भूरे रंग का तिल होने से उसे कठिन परिश्रम के वाद कामयाबी हासिल।

३. नाभी पर तिल  होने से व्यक्ति खाने पीने का बहुत शौकीन व आनंदमय जीवन व्यतीत करता है।


पीठ पर तिल का होना

१. पीठ पर तिल होने से अच्छा जीवन तथा प्रियजनों व दोस्तों के साथ सम्बन्ध बेहद ही अच्छे होते हैं|

२. पीठ पर भूरे रंग का तिल होने से कठिन परिश्रम के बाद सफलता।


कमर पर तिल का होना

१. स्त्री की कमर पर तिल होने सेउसे लंबे समय के लिए पढ़ाई करने का अवसर मिलता है।

२. पुरुष की कमर पर तिल होने से उसका ज़्यादा समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ व्यतीत करता है।

३. कमर की बाईं तरफ तिल होने से परिवार के किसी न किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहता पड़ता है।


बाजू पर तिल का होना
१. पुरुष की दाईं बाजू पर तिल होने से  किस्मत बहुत अच्छी होती है।

२. स्त्री की दाईं बाजू पर तिल होने से जीवन समृद्धि और संतोषपूर्ण होता है।

३. पुरुष की बाईं बाजू पर तिल होने से  व्यापार में कामयाबी।

४. स्त्री की बाईं बाजू पर तिल होने से अपने पति, बच्चों और परिवार के प्रति बहुत प्रेम होता है।

५. बाजू के ऊपर के हिस्से की तरफ तिल का होना साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक होता है।

कोहनी पर तिल का होना
१. जिस पुरुष की दाईं कोहनी पर तिल होता है उसका जीवन शांतिपूर्वक और ख़ुशी से व्यतीत होता है।

२. जिस स्त्री की दाईं कोहनी पर तिल होता है उसका व्यक्तित्व सांगठनिक, कौशल और सशक्त होता है।

३. जिस पुरुष की बाईं कोहनी पर तिल होता है उसका व्यक्तित्व भावुक होता है।

४. जिस स्त्री की बाईं कोहनी पर तिल होता है वह एक अच्छी पत्नी साबित होती है।

कलाई पर तिल का होना
१. जिस स्त्री की दाईं कलाई पर तिल होता है वह एक बुद्धिमान और एक परिपूर्ण अभिनेत्री साबित होती है।

२. जिस पुरुष की दाईं कलाई पर तिल होता है वह समाज में अच्छा नाम और इज़्ज़त कमाता है।

३. जिस स्त्री की बाईं कलाई पर तिल होता है वह एक अच्छी ग्रहिणी साबित होती है।

४. जिस पुरुष की बाईं कलाई पर तिल होता है वह अमीर और उदार होता है।


हथेली पर तिल का होना

१. दाईं हथेली के मध्य में तिल होने से व्यक्ति को नाम, यश तथा पड़ोसियों व रिश्तेदारों से प्यार पता है।

२. बाई हथेली के मध्य में तिल का होना धन और समृद्धि का प्रतीक है।


हाथ के पीछे तिल का होना
१. स्त्री के दाएँ हाथ के पीछे तिल होने से वह समझदार व अच्छा जीवन व्यतीत करती है।

२. पुरुष के दाएँ हाथ के पीछे तिल होने से वह बुद्धिमान तथा एक कामयाब व्यापारी होता है।

३. पुरुष के बाएँ हाथ के पीछे तिल होने से वह समझदार व अच्छा जीवन व्यतीत करता है।

४. स्त्री के बाएँ हाथ के पीछे तिल होने से वह बहुत मेहनती व अपने परिवार का ध्यान रखनेवाली होती है।



पैरों पर तिल का होना
१. दाएँ पैर पर तिल का होना बुद्धि और शैक्षणिक सफलता का प्रतीक होता है।

२. बाएँ पैर पर तिल का होना सफलता का प्रतीक होता है।

३. पुरुष के दाएँ पैर पर तिल होने से वह बहुत बुद्धिमान और सुलझा हुआ होता है। बाएँ पैर पर तिल होने से वह परम्पराओं को न मानाने वाला व उदार होता है। बाएँ पैर पर बाईं ओर तिल का होने से घूमने का शौकीन व रोगों से ग्रस्त रहता है।

४. स्त्री के दाएँ पैर पर तिल होने से वह बहुत ही खुशहाल जीवन व्यतीत करती है और उसके बहुतसारे चाहने वाले होते हैं। दाएँ पैर पर बाईं ओर तिल होने से वह धार्मिक विचार व घूमने का शौंक रखती है। दोनों पैरों पर तिल का होना अप्रत्याशित घटनाओं की तरफ संकेत करता है। स्त्री के बाएँ पैर पर बाईं ओर तिल उसके मेहनती होने का प्रतीक है।




एड़ियों पर तिल का होना

१. स्त्री के दाएँ पैर की दाईं एड़ी पर तिल उसके व्यस्तता व अति परिश्रमी होने को दर्शाता है।  पुरुष के दाएँ पैर की दाईं एड़ी पर तिल का होना अध्यात्मवाद व अच्छे स्वभाव को दर्शाता है।

२. स्त्री के बाएँ पैर की बाईं एड़ी पर तिल उसके बहुत बातूनी होने को दर्शाता है।
पुरुष की बाईं एड़ी पर दाईं ओर तिल का होना उसके अच्छे व्यक्तित्व का द्योतक है।  स्त्री की बाईं एड़ी पर दाईं ओर तिल का होना उसके मन-भावन व्यक्तित्व का द्योतक है।

३. पुरुष की दाईं एड़ी पर बाईं ओर तिल का होना उसके दृढ़ संकल्प का प्रतिक है। स्त्री की दाईं एड़ी पर बाईं ओर तिल का होना उसके साहसी, बुद्धिमान, प्यार करने और सम्मान से रहने वाली स्त्री का प्रतिक है।


टांगों पर तिल का होना

१. स्त्री की दाईं टांग पर तिल उसे बहुत बातूनी बनता है। पुरुष की दाईं टांग पर तिल उसे बहुत दिमागी व एक अच्छा व्यापारी बनता है।

२. स्त्री की बाईं टांग पर तिल होने से वह एक अच्छी पत्नी साबित होती और पति का साथ देती है। पुरुष की बाईं टांग पर तिल होने से वह बहुत बुद्धिमान और बलवान होता है।


घुटनों पर तिल का होना

१. दाएँ घुटने पर तिल अच्छे परिवार, बच्चे, पति, पत्नी व सुखी जीवन का द्योतक है।

२. पुरुष के बाएँ घुटने पर तिल उसके अत्यंत जिद्दी स्वभाव व गुस्से का द्योतक है। स्त्री के बाएँ घुटने पर तिल पुत्र सुख की प्राप्ति का द्योतक है।


नाखूनों पर तिल का होना
१. पहली ऊँगली के नाख़ून पर सफ़ेद रंग का दाग सफलता को व काले रंग का दाग समस्या और अड़चन को दर्शाता है।

२. मध्य वाली ऊँगली के नाख़ून पर सफ़ेद रंग का दाग है तो अल्पअवधि में कामयाबी तथा काले रंग का तिल है तो  कठोर परिश्रम से कामयाबी मिलता है।

३. अनामिका या सूर्य ऊँगली पर तिल यश, अमीरी और समृद्धि देता है परन्तु यदि दाग काले रंग का है तो कठोर परिश्रम से यश और समृद्धि मिलती है।

४. कनिष्ठा या छोटी ऊँगली के नाख़ून पर सफ़ेद तिल उच्च शिक्षा में सफलता का सूचक है परन्तु काले रंग का तिल रोगग्रस्त बनता है।

५. अंगूठे के नाख़ून पर सफ़ेद तिल कामयाब व्यापारी का द्योतक है। काले रंग का तिल होने से मित्रों से धोखा मिलता है।


उंगलियों पर तिल का होना
१. दाएँ हाथ की पहली ऊँगली पर तिल होने से पुरुष या स्त्री बहुत बुद्धिमान, अमीर व सुलझे होते है। पुरुष के बाएँ हाथ की पहली ऊँगली पर तिल उसके आधिकारिक और कमांडिंग स्वभाव का द्योतक होता है। स्त्री के बाएँ हाथ की पहली ऊँगली पर तिल उसके रचनात्मक चीज़ो (जैसे कला, संगीत आदि ) में बेहद रूचि को दर्शाता है।

२. पुरुष के दाएँ हाथ की मध्य ऊँगली पर तिल यश दिलाता है। स्त्री के दाएँ हाथ की मध्य ऊँगली पर तिल कठोर परिश्रम करवाता है। पुरुष के बाएँ हाथ की मध्य ऊँगली पर तिल उसे सकारात्मक स्वभाव देता है। स्त्री के बाएँ हाथ की मध्य ऊँगली पर तिल उसे धनवान बनता है।

३. स्त्री के बाएँ हाथ के अंगूठे पर तिल बहुत नाम और यश देता है। पुरुष के बाएँ हाथ के अंगूठे पर तिल उसे व्यापारिक काबिलियत देता है। स्त्री के दाएँ हाथ के अंगूठे पर तिल उसे सामाजसेवी बनता है। पुरुष के दाएँ हाथ के अंगूठे पर तिल उसे बहुत ही कौशल और संगठनात्मक होता है।

४. पुरुष के दाएँ हाथ की छोटी ऊँगली पर तिल उसे घूमने और खाने पीने का शौक़ीन बनता है। स्त्री के दाएँ हाथ की छोटी ऊँगली पर तिल उसे बहुत ही आकर्षित बनाता है जिससे उसके बहुत चाहने वाले हैं।

५. स्त्री के बाएँ हाथ की छोटी ऊँगली पर तिल उसे जीवन में यश और समृद्धि दिलाता है। पुरुष के बाएँ हाथ की छोटी ऊँगली पर तिल उसे लक्ष्य प्राप्ति में बाधा खड़ा करता है।



No comments:

Post a Comment