Tuesday 3 March 2015

शरीर पर छिपकली गिरने के रहस्य

शास्त्रों में छिपकली से जुड़े शकुन-अपशकुनों के बारे में बताया गया है। ये माना जाता है कि इंसान के शरीर के कुछ हिस्सों पर छिपकली के गिरने से शुभ फल की प्राप्ति होती है, वहीं कुछ हिस्सों पर छिपकली का गिरना परेशानियां लेकर आता है। साधारणतः पेट, नाभि, छाती व दाढ़ी को छोड़कर ,मस्तक समेत अन्य अंगों पर छिपकली का गिरना सामान्यतः शुभ होता है। 


जब कभी शरीर पर छिपकली गिर जाती है तो अपशकुन निवारणार्थ हेतु
सर्वप्रथम स्नान कर यह मंत्र 108 बार या 21 बार अवश्य जपें :

लाभप्रद मंत्र :-
ॐ नमः शांते प्रशांते ॐ,
हीं हीं सर्व क्रोध प्रशमनी स्वाहा।

उक्त मंत्र लाभप्रद है एवं अशुभ प्रभाव को क्षीण करते हैं और मंगल होता है।


ज्‍योतिष कहते हैं कि पुरुषों के बायें अंगों एवं स्त्रियों के दाहिने अंगों पर छिपकली गिरना अशुभ होता है। तथा पुरुष के दाहिने अंगों पर एवं स्‍त्री के बायें अंगों पर छिपकली गिरना शुभ माना जाता है। आइए हम इसे विस्तार से समझते है। 



छिपकली का गिरना के अशुभ संकेत

बालों पर छिपकली का गिरना मृत्यु का सूचक। 

बायीं आंख पर छिपकली का गिरना - भविष्य में बहुत बड़ी हानि। 

बायीं हथेली पर छिपकली का गिरना -  धन की हानि।

चेहरे के भोहों पर छिपकली का गिरना - धन की कमी।

छिपकली का सर पर गिरना - झगड़ा, विवाद, य बीमारियों का संकेत।

दाढ़ी पर छिपकली का गिरना -  भयानक संकट का सामना।

बाए कंधे पर छिपकली का गिरना - नए शत्रु की बृद्धि।

बाए हाँथ पर छिपकली का गिरना - धन की हानि।

पीठ के बीच छिपकली का गिरना - घर में क्लेश।

बाए जांघ पर छिपकली का गिरना - दुःख।

बाए घुटने पर छिपकली का गिरना -  सौभाग्य की हानि। 

बाए पैर पर छिपकली का गिरना - घर में कलह और दुःख।

बाये भुजा पर छिपकली का गिरना - सम्पत्ति की हानि।

बाएं पैर के घुटने पर छिपकली का गिरना - बुद्धि की हानि।




छिपकली का गिरना के शुभ संकेत


पेट, छाती या नाभि पर छिपकली का गिरना - शुभ।

पुरुष के शरीर के सीधे अंग पर छिपकली का गिरना - शुभ। 

महिला के उल्टे अंग पर छिपकली का गिरना - शुभ।

गर्दन पर छिपकली का गिरना - यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि का इशारा।

दायें पैर के तलवे पर छिपकली का गिरना - ऐश्वर्य की प्राप्ति।

माथे पर छिपकली का गिरना - किसी बड़ी संपत्ति आने के संकेत।

दाहिने कान पर छिपकली का गिरना - स्वर्ण भूषणो की प्राप्ति। 

बाएं कान पर छिपकली का गिरना -आयु में वृद्धि।

दायी आंख पर छिपकली का गिरना - किसी अच्छे मित्र से मिलने की सम्भावना।

मुख पर छिपकली का गिरना - स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति।

बाए गाल पर छिपकली का गिरना - किसी पुराने मित्र से मिलने की सम्भावना। 

दाहिने गाल पर छिपकली का गिरना - आयु में बृद्धि।

मूंछ पर छिपकली का गिरना - सम्मान प्राप्ति।

दाहिने कंधे पर छिपकली का गिरना - युद्ध में विजयी।

दाहिने हाँथ पर छिपकली का गिरना - धन लाभ।

दहिनी हथेली पर छिपकली का गिरना - नए वस्त्र की प्राप्ति।

दायी जांघ पर छिपकली का गिरना - सुख प्राप्ति।

नाक पर छिपकली का गिरना - शीघ्र भाग्योदय।

कंठ पर छिपकली का गिरना - दुश्मनों का नाश।

दाये हाथ की भुजा पर छिपकली का गिरना - धन से मालामाल।

दाये पैर के घुटने पर छिपकली का गिरना -  यात्रा का संयोग। 

No comments:

Post a Comment